{"_id":"6862400fbbfc24f768004b2e","slug":"disgusting-act-of-a-neighbouring-youth-brutality-on-an-eight-year-old-innocent-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पड़ोसी युवक का घिनौना कृत्य, आठ साल की मासूम से हैवानियत, गिड़गिड़ाती रही वो...नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पड़ोसी युवक का घिनौना कृत्य, आठ साल की मासूम से हैवानियत, गिड़गिड़ाती रही वो...नहीं आया रहम
Mon, 30 Jun 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:13 PM IST
सार
फिरोजाबाद में आठ वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने गंदा काम किया। वो गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे को रहम नहीं आया। बालिका बदहवास हालत में घूमती मिली। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी के घर गई आठ वर्षीय बालिका को युवक ने बदनीयती से दबोच लिया। युवक उसे अपने साथ घर से कहीं दूर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रविवार देर रात 11:30 बजे यह घटना प्रकाश में आई। परिजनों के अनुसार रात 9:00 बजे करीब उनकी आठ वर्षीय पुत्री पड़ोस में ही कुछ सामान देने के लिए गई हुई थी। तभी वहां रहने वाले युवक ने उनकी बालिका पुत्री को बदनीयति से दबोच लिया। वह उसे घर से कहीं दूर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने पड़ोस में जाकर उसकी तलाश शुरु की तो बालिका घर से कुछ ही दूर बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से बालिका को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पुलिस ने आरोपी युवक के माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि अभी आरोपी फरार है। उसके माता-पिता से पूछताछ की जा रही है। वही आरोपी की तलाश भी लगातार जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।