{"_id":"672a5a3e240ee676d908b84d","slug":"discussion-on-success-of-panchkosi-parikrama-and-dev-diwali-utsav-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123346-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पंचकोसी परिक्रमा व देव दिवाली उत्सव की सफलता को हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पंचकोसी परिक्रमा व देव दिवाली उत्सव की सफलता को हुई चर्चा
Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक मंगलवार को सभा के कासगंज चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत हुई। बैठक में पंचकोसी परिक्रमा व देव दीपावली उत्सव की सफलता पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि कार्तिक मास सनातन संस्कृति का सर्वश्रेष्ठ मास है। इसी माह में प्रभु राम के अयोध्या लौटने की खुशी में देशवासी दीपोत्सव मनाते हैं। दीपावली के बाद देव प्रबोधिनी एकादशी पर 12 नवंबर को आदि तीर्थ शूकर क्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन होगा।
15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाएगी। बैठक में देव दीपावली पर हरि की पौड़ी के वराह मंदिर घाट पर दीपोत्सव मनाने, अगले वर्ष 5 से 7 फरवरी तक सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पंकज मिश्रा, संतोष मिश्रा, सोमदत्त पाठक, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, हरिओम पचौरी, जयप्रकाश त्रिवेदी, सौरव उपाध्याय, शिव वैंदेल आदि मौजूद रहे।