फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discussion and review on providing better education to children

Agra News: बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर चर्चा, समीक्षा की

Mon, 08 Jul 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion and review on providing better education to children
बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर चर्चा, समीक्षा की
विज्ञापन


स्टेट नोडल ने निपुण भारत मिशन का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राज्य परियोजना कार्यालय से नामित जनपद के स्टेट नोडल सूर्यांश ने जनपद पहुंचकर विद्यालयों में निपुण भारत मिशन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उनके द्वारा नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। उन्होंने निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा को बेहतर बनाने की सलाह दी।

स्टेट नोडल ने मैनपुरी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण करने बाद बीआरसी नगला जुला का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर क्षेत्र कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में जिला समन्वयकों, खंड शिक्षाधिकारियों, एसआरजी के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जनपद के डेटा के आधार पर कार्ययोजना के विषय में चर्चा की । सभी से सुझाव लिए गए। परामर्श दाताओं को आ रही तकनीकी समस्याओं को सुना और समाधान सुझाया। उन्होंने विद्यालयों में क्लासरूम के अंतर्गत शानदार शिक्षा आधारित शिक्षण, निपुण तालिका के नियमित अपडेट करने के विषय में और कार्यपुस्तिका को नियमित जांचने के विषय में निर्देश दिए। बीएसए दीपिका गुप्ता ने आश्वस्त किया कि पिछली बार डायट द्वारा निपुण असेसमेंट टेस्ट में जनपद का 24 वां स्थान रहा था इस बार मैनपुरी जनपद प्रदेश के अग्रणी पांच जनपदों में स्थान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed