{"_id":"611187498ebc3e794e600944","slug":"discord-between-two-couples-ends-in-counseling-agra-news-agr503176844","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग में दो दंपतियों की कलह खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग में दो दंपतियों की कलह खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। महिला थाना रकाबगंज में सोमवार को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई काउंसिलिंग में दो दंपतियों के बीच का विवाद सुलझ गया। समझौते के बाद दोनों दंपती बिना किसी विवाद के एक दूसरे के साथ रहने के लिए सहमत हुए।
थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप था कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। काउंसिलिंग के बाद युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट न करने और शराब पीकर घर न आने की लिखित में सहमति दर्ज कराई।
वहीं थाना इरादतनगर क्षेत्र की रहने वाली पत्नी का आरोप था कि जब से वह अपने मायके आई है। पति विदा कराने नहीं आया। काउंसिलिंग के बाद पति ने पत्नी को ससुराल से ससम्मान अपने घर लाने की सहमति जताई, जिसके बाद उनका मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
सोमवार को महिला थाना रकाबगंज में सात नये मामले आए व 15 मामले डाक द्वारा प्राप्त हुए। 53 काउंसिलिंग फाइल में से 43 लोग उपस्थित हुए। जिनकी महिला पुलिसकर्मियों ने काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग के बाद सात मामले निस्तारित कर दिए गए। वहीं दो मामलों में समझौता करा दिया गया।
महिला थाना प्रभारी अल्का ठाकुर ने बताया कि हर घरेलू विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज करने की बजाय उनकी काउंसिलिंग कर मामलों को निस्तारित करने का प्रयास किया जाता है। किसी भी स्थिति में अगर विवाद नहीं सुलझता है तो मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की जाती है।