फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discipline and unity are the best qualities of cadets - Col Prashant

अनुशासन और एकता कैडेट्स के सर्वोत्तम गुण- कर्नल प्रशान्त

Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Discipline and unity are the best qualities of cadets - Col Prashant
टूंडला के पचोखरा में फायरिंग रैंज पर टारगेट साधते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा के प्रांगण में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन एनसीसी कैडेटों को अल्फा एवं ब्रावो कंपनी द्वारा फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल द्वारा फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत पचौरी ने टारगेट को भेदने का अचूक जानकारी देते हुए फायरिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन और एकता कैडेट्स के सर्वोत्तम गुण है। अगर कैडेट्स में ये सब है तो से उसे लक्ष्य भेदने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कैडेट्स को फायरिंग के तीन प्रमुख सिद्धांत मजबूत पकड़, सही लक्ष्य, सही ट्रिगर के संबंध में बताया। सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह रावत ने शस्त्र प्रशिक्षण की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी रनधीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को आग के कारण एवं आग पर काबू पाने के बारे में बताया। लीडिंग फायरमैन सत्यदेव गौतम एवं राहुल गौतम ने गैस सिलिंडर की आग को बुझाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

कैडेट्स द्वारा गैस सिलिंडर की आग बुझाई गई। उन्होंने कहा कि आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि संयम से कार्य करना चाहिए। सूबेदार कुलबीर सिंह, कैप्टन मुन्नेशकुमार, कैप्टन अनिल कुमार, एनसीसी अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय, लेफ्टिनेंट विमलेश, प्रधान सहायक सूरजभान, सूबेदार जनकचंद्र, सूबेदार धनंजय सिंह, बीएचएम जगवीर सिंह, सूबेदार सुरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed