{"_id":"62000a8fd3deb4372c2b14df","slug":"disabled-and-elderly-voters-cast-votes-by-postal-ballot-papers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आगरा में घर-घर बांटी जा रहीं मतदाता पर्चियां, दिव्यांगों का घर से मतदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आगरा में घर-घर बांटी जा रहीं मतदाता पर्चियां, दिव्यांगों का घर से मतदान शुरू
Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
सार
आगरा जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 10 फरवरी को मतदान होगा, लेकिन 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग श्रेणी के 884 मतदाताओं की डाक मतपत्र से मतदान प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन
89 वर्षीय विमला गुप्ता ने घर पर ही मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तीन दिन बाद मतदान है। घर-घर मतदाता पर्चियां बंट रही हैं। प्रशासन ने रविवार को दावा किया कि 98 फीसदी पर्चियां बांटी जा चुकी हैं। हालांकि श्याम नगर, गोकुलपुरा, ट्रांस यमुना, सुलहकुल नगर सहित कई इलाकों में मतदाताओं के घर पर्चियां नहीं पहुंची हैं। रविवार से जिले में चिह्नित 884 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं का घर जाकर डाक मतपत्र से मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 34.61 लाख मतदाता हैं। दस फरवरी को 3911 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। अभी मतदाता सूची व मतदाता गाइड का वितरण अधूरा है। प्रशासन ने पांच फरवरी तक वितरण कराने का दावा किया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने दावा किया कि 98 फीसदी मतदाताओं के घर पर्चियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि शहर व ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूचना पर्ची नहीं मिली हैं। रविवार को गुलाब नगर, बीधा नगर क्षेत्र में वितरण हुआ है। मतदाता सूचना पर्ची में मतदाता का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदेय स्थल, मतदान केंद्र, पहचान पत्र क्रमांक, मतदाता सूची क्रमांक व भाग संख्या आदि अंकित है। इस बार मतदाता पर्चियों पर फोटो नहीं होगा।
विज्ञापन