फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled Aid Organization And Amar Ujala Foundation gave 151 battery operated tricycle to divyang

Amar Ujala Foundation: बैटरी चलित ट्रासाइकिल मिली, खुशी से दिव्यांग बोले- हमें तो पैर मिल गए

Sun, 19 Jun 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 01:43 PM IST
सार

विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 151 दिव्यांगजनों का चयन किया गया, जिन्हें बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी गईं।  
 

विज्ञापन
Disabled Aid Organization And Amar Ujala Foundation gave 151 battery operated tricycle to divyang
दिव्यांगों को दी गईं बैटरी चालित ट्राई साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शांति मांगलिक हॉस्पिटल में रविवार को चलने-फिरने में लाचार दिव्यांगों को जब बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिली तो उनके चेहरे खिल गए। स्विच दबाकर चालू करते तो कभी बैटरी को कभी सीट देखते। इसे पाकर खुशी इतनी मिली कि वे बोल उठे, हमें तो पैर मिल गए। नौकरी, पढ़ाई समेत अन्य कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। 

विज्ञापन


विकलांग सहायता संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन, विकलांग सहायता संस्था, भारतीय साधारण जीवन बीमा कंपनी, एल्डिको कानपुर, राष्ट्रीय रोजगार सेवा केंद्र कानपुर, पीसी मांगलिक सेवा चेरीटेबिल के सहयोग से 151 दिव्यांगों को बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल दीं, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये से अधिक है। संस्था की ओर से हर महीने के चौथे रविवार को अशोक मेडिकेयर चेरीटेबिल हॉस्पिटल टाटा मोटर्स नुनिहाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगता है। इस बार 26 जून को सुबह 10 बजे से लगेगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मकसद है कि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बने। ऐसे में संस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संयुक्त सचिव सुनील विकल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोरी लाल अग्रवाल छात्रवृत्ति के लिए सालाना 14 लाख रुपये संस्था को उपलब्ध कराती है। अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने संस्था के सेवा कार्यों के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक सतीश मांगलिक ने संस्था के निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने को कहा, इससे उनके लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एल्डिको के डिप्टी मैनेजर मृणाल कुमार ने बताया कि ट्राइसाइकिल के लिए जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने दिया है। 

लाभार्थियों ने ये कहा

अर्जुन नगर की रेनूबाला ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से बड़ी सुविधा होगी, नौकरी के लिए वह आ-जा सकेंगी। बाजार समेत अन्य कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। संस्थाओं का विशेष आभार है। 

अछनेरा के जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं परचून की दुकान चलाता हूं, आने-जाने में बड़ी तकलीफ होती थी। अब बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल मिल गई है। सच पूछो, बड़ी राहत मिली। अब दुकान पर में आसानी से जा सकूंगा।

कमाल खां के शिवम कुमार ने कहा कि छोटे-बड़े कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होता है, बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल से जिंदगी आसान हो जाएगी। अब झट कहीं जाना हो, तो बिना किसी परेशानी के आ-जा सकूंगा। 

कुआंखेड़ा की रानी बघेल ने कहा कि बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल मिलने से सच में मुझे पैर मिल गए। मैं पढ़ाई कर रही हूं, इससे ट्यूशन समेत अपने कॉलेज भी आ-जा सकूंगी। संस्था ने दिल छूने वाला सहयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed