{"_id":"5ffd4f9a8ebc3e32ed5a4022","slug":"dirty-water-supply-in-gokulpura-notice-sent-to-executive-engineer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गंदे पानी से लोग परेशान, अधिशासी अभियंता को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गंदे पानी से लोग परेशान, अधिशासी अभियंता को भेजा नोटिस
Tue, 12 Jan 2021 12:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:58 PM IST
सार
- गोकुलपुरा में गंदे पानी पर एक्सईएन से मांगा जवाब
- जलकल महाप्रबंधक ने वबाग और जलकल अभियंता से जताई नाराजगी
विज्ञापन
आगरा के गोकुलपुरा में आया गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गोकुलपुरा, अशोक नगर में गंदे बदबूदार पानी की सप्लाई होने पर अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने एक्सईएन से जवाब मांगा है। लोहामंडी जोन के अधिशासी अभियंता को भेजे नोटिस में जलकल महाप्रबंधक ने कहा है कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए गोकुलपुरा क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए कहा गया था, लेकिन अभियंताओं ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी लापरवाही से विभाग की छवि खराब हो रही है और लोगों को भी गंदा पानी मिल रहा है जो बेहद गंभीर विषय है। एक्सईएन इस मामले में खुद कार्रवाई कराएं और गंदे बदबूदार पानी को रोकने के कदम उठाएं।
सीवर समस्या का निदान न करने पर वबाग को दिया नोटिस
अमर उजाला में सीवर समस्या पर रविवार को प्रकाशित खबर 390 दिनों में भी सीवर समस्या का निदान नहीं पर जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने वीए टेक वबाग को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जीएम ने वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर को भेजे नोटिस में कहा है कि लगातार सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायतें आ रही हैं। सीवर की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे लोगों में आक्रोश के साथ विभाग की छवि खराब हो रही है। तत्काल उन जगहों पर सीवर समस्या का निराकरण कराया जाए।
नगला धनी में सीवर चेंबर से निकल रहा गंगाजल
नगला धनी, विजय नगर के पास लाइन लीकेज के कारण लगातार गंगाजल बर्बाद हो रहा है। नगला धनी में सीवर लाइन का चेंबर पानी की लाइन के नजदीक है, यहां चेंबर में पानी भर गया और उससे ओवरफ्लो हा रहा है। चार दिनों से यहां पाइपलाइन लीकेज की शिकायत आ रही है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।

ऑनलाइन भुगतान करें वाटर और सीवर टैक्स
जलकल विभाग में फर्जी रसीदों से बिल वसूलकर उसे विभाग के खजाने में जमा न करने के मामले को देखते हुए जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए कहा है। जलकल लिपिक द्वारा गबन किए जाने के बाद महाप्रबंधक ने हर जोन के लिए अभियंता का नंबर जारी किया है, वहीं वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। जीएम आरएस यादव ने बताया कि जलकर, जलमूल्य, सीवर कर जमा करने के लिए जलकल आगरा डॉट कॉम पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग के जरिए टैक्स जमा कर सकते हैं।
समस्या हो तो इन नंबरों से लें सहायता
जोन नाम अभियंता फोन नंबर
प्रथम सूर्य नगर वीबी सिंह 8192095212
द्वितीय लोहामंडी शैलेंद्र श्रीवास्तव 8192095305
तृतीय ताजगंज शशिकांत चौबे 8192095214
मुख्यालय जीवनीमंडी अनवर ख्वाजा 8192095207
लीकेज की शिकायतें सर्वम सेतु एप से करें
जलकल विभाग ने पानी की शिकायतें मिलने पर लोगों से अपील की है कि वह आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए मोबाइल एप सर्वम सेतु को डाउनलोड कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पाइप लाइन लीकेज, गंदे पानी समेत कई तरह की पानी की शिकायतों को इस एप के जरिए दर्ज कराने का फायदा ये है कि यह सीधे अभियंता तक पहुंचती हैं और इससे उच्च अधिकारी शिकायत पर की गई कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर सकते हैं।