{"_id":"5a1d90fa4f1c1b9e678be878","slug":"director-general-of-cisf-inspected-tajmahal-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः सैलानियों को समझें दोस्त लेकिन चौकसी से न करें समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः सैलानियों को समझें दोस्त लेकिन चौकसी से न करें समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीअाईएसएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर दुनियाभर के सैलानी आते हैं। यहीं से सैलानी देश की छवि लेकर जाते हैं, इसलिए प्रवेश से लेकर निकास तक सैलानियों से सीआईएसएफ के जवान दोस्त की तरह से व्यवहार करें। चौकसी बरतते हुए सैलानियों के साथ सलीके से पेश आया जाए। यह निर्देश केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक ओपी सिंह ने दिए।
मंगलवार सुबह ताजमहल का दौरा करने आए महानिदेशक सीआईएसएफ ओपी सिंह ने ताजमहल के मुख्य गुंबद, सेंट्रल टैंक, फोरकोर्ट का निरीक्षण किया। एएसआई संरक्षण सहायक अंकित नामदेव और कमांडेंट ब्रज भूषण के साथ उन्होंने ताज की सुरक्षा की जानकारी ली।
सैलानियों की तादात और भीड़ के दौरान व्यवस्थाओं पर उनका फोकस रहा। सीआईएसएफ डीजी ने जवानों के साथ अलग बैठक भी की, जिसमें उन्हें हर पल चौकसी बरतने और ताज को आतंकी खतरे से महफूज रखने के लिए निर्देश दिए गए। महानिदेशक के साथ उनकी पत्नी ने भी ताज का दीदार किया। इस दौरान एएसआई के तनुज शर्मा, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर और जवान मौजूद रहे।