फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   director general of cisf inspected tajmahal security

ताजमहलः सैलानियों को समझें दोस्त लेकिन चौकसी से न करें समझौता

Tue, 28 Nov 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 28 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
director general of cisf inspected tajmahal security
सीअाईएसएफ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दुनियाभर के सैलानी आते हैं। यहीं से सैलानी देश की छवि लेकर जाते हैं, इसलिए प्रवेश से लेकर निकास तक सैलानियों से सीआईएसएफ के जवान दोस्त की तरह से व्यवहार करें। चौकसी बरतते हुए सैलानियों के साथ सलीके से पेश आया जाए। यह निर्देश केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक ओपी सिंह ने दिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ताजमहल का दौरा करने आए महानिदेशक सीआईएसएफ ओपी सिंह ने ताजमहल के मुख्य गुंबद, सेंट्रल टैंक, फोरकोर्ट का निरीक्षण किया। एएसआई संरक्षण सहायक अंकित नामदेव और कमांडेंट ब्रज भूषण के साथ उन्होंने ताज की सुरक्षा की जानकारी ली। 
विज्ञापन


सैलानियों की तादात और भीड़ के दौरान व्यवस्थाओं पर उनका फोकस रहा। सीआईएसएफ डीजी ने जवानों के साथ अलग बैठक भी की, जिसमें उन्हें हर पल चौकसी बरतने और ताज को आतंकी खतरे से महफूज रखने के लिए निर्देश दिए गए। महानिदेशक के साथ उनकी पत्नी ने भी ताज का दीदार किया। इस दौरान एएसआई के तनुज शर्मा, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed