फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Direct flight from Agra to Ahmedabad gift in new year will operate for six days

UP: आगरा से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट...नए साल में मिलेगी सौगात, छह दिन होगा संचालन

Fri, 20 Dec 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा से अब अहमदाबाद के लिए सीधे उड़ान भर सकेंगे। नए साल में इंडिगो एयरलाइंस ये सौगात देने जा रहा है। ये फ्लाइट सप्ताह में छह दिन उड़ान भरेगी। 

 

विज्ञापन
Direct flight from Agra to Ahmedabad gift in new year will operate for six days
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा से अहमदाबाद की भी सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में घोषणा की। फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन तक संचालित की जाएगी। केवल बुधवार को यह उड़ान नहीं आएगी। इस उड़ान से आगरा-अलीगढ़ मंडल के कपड़ा व्यापारियों को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 14 जनवरी से शुरू हो रही आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान उपलब्ध कराया जाएगा, जो 78 सीटर है। अहमदाबाद से यह सुबह 11:35 बजे उड़ान भरेगा और ठीक 2 घंटे की उड़ान के बाद दोपहर 1:35 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएगा। यहां से दोपहर 1:55 बजे विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और शाम 4 बजे पहुंचेगा। इस फ्लाइट के नंबर 7581 और 7582 हैं।
विज्ञापन


पूर्व में भी आगरा से अहमदाबाद के बीच उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन विमानों की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। तब भी आगरा से इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिला था। आगरा से फिलहाल बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई के लिए फ्लाइट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed