फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   direct electric line for agra from bhutan border is about to begin

भूटान सीमा से सीधे आगरा आएगी बिजली, वो भी बिना लाइन लॉस

Tue, 01 Aug 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 01 Aug 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
direct electric line for agra from bhutan border is about to begin
electricity demo pic
आगरा के शमसाबाद में 800 केवी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट ट्रांसमिशन लाइन (एचवीडीसी) के लिए सबस्टेशन बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। देश की पहली एचवीडीसी लाइन 800/765 केवी को सुदूर नार्थ ईस्ट के विश्वनाथ चिरियाली से 1800 किमी दूर सीधे आगरा लाया गया है। इस लाइन को बिछाने का काम पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


इस तकनीक के जरिये बिना लाइन लॉस के छह हजार मेगावाट बिजली भूटान के बॉर्डर से लाई जाएगी। ये लाइन इतनी हाईटेक है कि इसे ‘तकनीकी ताजमहल’ की संज्ञा दी गई है। इसे देखने के लिए स्विट्जरलैंड की प्रधानमंत्री डॉरिस ल्यूटहार्ड एक सितंबर को आगरा आ रही हैं। दो अगस्त को वहां के एंबेसडर डा. एंड्रेस बोम अपनी एडवांस टीम के साथ सबस्टेशन देखने आएंगे।
विज्ञापन


शमसाबाद रोड स्थित पॉवर ग्रिड कारपोरेशन के सबस्टेशन के लिए 35 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई थी। वर्तमान में यहां पॉवर ग्रिड का 400 केवी सबस्टेशन है। उसी का विस्तार करके इसे 800 केवी में बदला जा रहा है। नार्थ ईस्ट से आगरा तक 800 केवी की अलग लाइन आ रही है। ये तीन जगह ट्रांसमिशन करेगी। वेस्टर्न, नार्दन और ईस्टर्न ग्रिड को इसी सबस्टेशन के जरिये नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लाइन स्विट्जरलैंड की तकनीकी पर डाली गई है। इस काम को वहीं की एबीबी कंपनी ने किया है। पॉवर ग्रिड के अधिकारियों का कहना है कि इतनी हाईटेक और इतनी लंबी लाइन दुनिया में कहीं नहीं है। इसलिए इसे ‘तकनीकी ताजमहल’ कहा गया है। एचवीडीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर केके प्रूस्ति ने स्विट्जरलैंड की प्रधानमंत्री और इससे पहले वहां के एंबेसडर के आने का कार्यक्रम जिलाधिकारी के यहां भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed