फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dipti's victory will change mindsets, daughters will now become the pride of the family, and female foeticide will be stopped - Prof. Baghel

Agra News: दीप्ति की जीत बदलेगी सोच, अब बेटी बनेगी परिवार का अभिमान, रुकेगी भ्रूण हत्या- प्रो. बघेल

Sat, 29 Nov 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dipti's victory will change mindsets, daughters will now become the pride of the family, and female foeticide will be stopped - Prof. Baghel
आगरा। विश्व कप विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के सम्मान में शुक्रवार को आगरा में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत से अब देश में भ्रूण हत्या पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि भारत के हर माता-पिता अपने पेट की बेटी में भी एक दीप्ति शर्मा को देखने लगेंगे और यही सोच समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
विज्ञापन

बघेल ने कहा कि महिला क्रिकेट को अभी भी वह समर्थन नहीं मिलता, जो पुरुष टीम को मिलता है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जैसे सड़कें खाली दिखाई देती हैं, वैसा ही दृश्य महिला टीम के मैचों में भी होना चाहिए। प्रो. बघेल ने कहा कि सरकार ने उन्हें डीएसपी बनाकर सराहनीय कदम उठाया है और विश्वास जताया कि दीप्ति आगे चलकर पुलिस विभाग में आईजी के पद तक पहुंचेगीं। इस पर दीप्ति मुस्कुराईं। बघेल ने यह भी कहा कि संसद में उनके साथ कई खिलाड़ी सांसद के तौर पर बैठते रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले बीस वर्षों में दीप्ति शर्मा भी संसद में दिखाई देंगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगरा के उद्योग जगत से जुड़े नागरिकों से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। मंत्री के इस संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपति और रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि वे किसी भी जरूरतमंद प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed