{"_id":"66d4a36bc0166d1a3309a325","slug":"diphtheria-infection-spreading-rapidly-in-the-district-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-120322-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में तेरी से फैल रहा डिप्थीरिया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में तेरी से फैल रहा डिप्थीरिया संक्रमण
Sun, 01 Sep 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डिप्थीरिया तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को गंजडुंडवारा के नागर कंचनपुर और नगला रती में एक-एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित मिले। सोरों के तारापुर नसीर में बीमारी का सबसे अधिक प्रकोप है। बीमारी की जद में आने से इस गांव के तीन बच्चों की मौत भी हो चुकी है। कासगंज के नगला किलोनी में एक बच्चा संक्रमित हो चुका है। बच्चों में फैल रही इस बीमारी को लेकर लोग चिंतित हैं।
गंजडुंडवारा के नागर कंचनपुर में रिसिका (11 ) में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। बालिका का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं नगला रती में डिंपल (7) भी इस बीमारी से संक्रमित हो गई। लक्षण मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए।
जिले में एक सप्ताह में बीमारी ने तेजी से पांव पसारे हैं। सबसे पहले सोरों के तारापुर नसीर में इस बीमारी ने दस्तक दी। दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चे संक्रमित निकले। इसके बाद इसी गांव में फिर से एक बच्चे की मौत हो गई तथा चार बच्चे फिर संक्रमित निकल आए। इसी क्षेत्र के चकरपुर में भी एक बच्चा संक्रमित निकला।
विज्ञापन
अभी सोरों क्षेत्र में बीमारी पर अंकुश नहीं लग पाया था कि कासगंज के नगला किलोनी में एक बच्चा संक्रमित हुआ। गंंजडुंडवारा के नागर कंचनपुर के बाद नगला रती में भी मामला सामने आ गया। लगातार बच्चों में फैल रही बीमारी ने ग्रामीणों की चिंता का बढ़ा दिया है। बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान हैं। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ितों का इलाज कर रही है।
गंदगी से फैल रही बीमारी
कासगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हुई गंदगी बीमारियों का कारण बन रही है। तारापुर नसीर में बीमारी फैलने के पीछे गंदगी होना कारण सामने आया। गंजडुंडवारा क्षेत्र के नागर कंचनपुर, नगला रती में भी गंदगी फैली हुई है। पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही।
अब तक मिले हैं 15 संक्रमित
जिले के सोरोंजी के गांव तारापुर नसीर, कासगंज के नगला किलोनी व गंजडुंडवारा के नगला रती व नागर कंचनपुर में कुल मिलाकर 15 संक्रमित बच्चे मिले हैं। इनमें से तीन संक्रमित बच्चों की मौत हो चुकी हैं। इनमें से कुछ बच्चे ठीक भी हो चुके हैं और कुछ का अभी उपचार चल रहा है।