फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dimple yadav raises bhu issue in samajwadi party meeting in agra

सपा का अधिवेशनः डिंपल ने उठाया बीएचयू में बेटियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा

Thu, 05 Oct 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Oct 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
dimple yadav raises bhu issue in samajwadi party meeting in agra
‌ड‌िंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंची सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने भी अपने पति के सुर में सुर मिलाया है। राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते ‌हुए डिंपल ने बीएचयू प्रकरण पर भाजपा सरकार को घेरा। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। 
विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बीएचयू में मर्द पुलिसवालों ने बेकसूर बच्चियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदेश की ये सरकार लाठीवाली सरकार है। भाजपा वाले लोकतंत्र में अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने सारे विकास कार्य रोक दिए हैं। उनके साथ मंच पर फिल्म अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अधिवेशन में फिर से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया हैं। तारघर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर सभी ने हाथ उठाकर सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed