फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diksha Shakya elected Prime Minister in Children's Parliament

Agra News: बाल संसद में दीक्षा शाक्य चुनी गईं प्रधानमंत्री

Thu, 12 Sep 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Diksha Shakya elected Prime Minister in Children's Parliament
भोगांव। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीक्षा शाक्य को प्रधानमंत्री और अभिनय को स्पीकर चुना गया। नेता विरोधी दल के रूप में गरिमा को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में पक्ष और विपक्ष के मध्य सार्थक संवाद देखकर सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित बाल संसद में स्पीकर अभिनय को चुना गया। प्रधानमंत्री पद के लिए दीक्षा शाक्य को चुना गया। नेता विरोधी दल गरिमा चुनी गईं। जोया को शिक्षा मंत्री चुना गया। श्रेया स्वास्थ्य मंत्री चुनी गईं। शून्य काल में विपक्ष के नेताओं की ओर से स्वास्थ्य और नवोदय में माइग्रेशन की नीति पर मंत्रियों से सवाल जवाब किए गए। इसके बाद विपक्ष की ओर से बाढ़ औऱ नदियों की स्थिति पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसमें मंत्रियों के साथ ही प्रधानमंत्री ने भी अपना पक्ष रखा। सत्ता पक्ष की ओर से जनसंख्या स्थिरता कानून लाया गया। जिसका विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया। स्पीकर द्वारा बेहद सधे हुए ढंग से सदन का संचालन किया गया। बाल संसद चुनाव प्रक्रिया रजत दीक्षित, हर्षित सचान, उपप्राचार्य ऋषि पाल की देख रेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर एसके शर्मा, तारिक खान, अमिता सिंह, अलकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, कृति रंजन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed