फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dihuli incident will now be heard in Mainpuri after 43 years

दिहुली नरसंहार: खून से लाल हो गई थी गांव की धरती, 25 दलितों की हत्या का वो केस...मैनपुरी में होगी सुनवाई

Sat, 19 Oct 2024 11:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 19 Oct 2024 11:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला में ऐसा नरसंहार हुआ, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। गांव में एक साथ 25 अनुसूचित जाति के लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 43 साल बाद अब मैनपुरी में सुनवाई होगी। 
 

विज्ञापन
Dihuli incident will now be heard in Mainpuri after 43 years
-दिहुली कांड का फाइल फोटो। स्रोत इंटरनेट मीडिया - फोटो : -दिहुली कांड का फाइल फोटो। स्रोत इंटरनेट मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव दिहुली कांड का मुकदमा अब मैनपुरी न्यायालय में चलेगा। वर्ष 1981 में हुए सामूहिक नरसंहार में दिहुली के अनुसूचित जाति के 25 लोगों की बदमाशों के गिरोह ने गांव में ही दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। यह मुकदमा अपर जिला जज कोर्ट नंबर 21 जिला न्यायालय इलाहाबाद में चल रहा था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमे को सुनवाई के लिए मैनपुरी न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 1981 में मैनपुरी जिले के थाना जसराना के गांव दिहुली में सामूहिक नरसंहार हुआ था। अब यह गांव फिरोजाबाद जिले में आता है। जातीय रंजिश के चलते हुई घटना में अनुसूचित जाति के 24 लोग मौके पर मारे गए थे। एक घायल की उपचार के दौरान फिरोजाबाद के अस्पताल में मौत हो गई थी। बदमाशों ने हत्या करने के बाद घरों में लूटपाट भी की थी। 18 नवंबर 1981 को हुए सामूहिक नरसंहार की रिपोर्ट दिहुली के रहने वाले लायक सिंह ने अगले दिन 19 नवंबर को थाना जसराना में दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में राधेश्याम उर्फ राधे, संतोष सिंह उर्फ संतोषा के अलावा दो महिलाओं सहित 24 लोगों के खिलाफ सामूहिक नरसंहार करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज कोर्ट नंबर 21 जिला न्यायालय इलाहाबाद मनोज कुमार मिश्रा के न्यायालय में चल रही थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब इस मुकदमे की सुनवाई जिला मैनपुरी न्यायालय में की जाएगी। इलाहाबाद न्यायालय से इस फाइल को मैनपुरी न्यायालय में भेज दिया गया है। इस मुकदमे की सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed