फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIG review assembly election's preperation

कासगंज में डीआईजी ने देखी व्यवस्थाएं: गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर करें कार्रवाई

Mon, 20 Dec 2021 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 20 Dec 2021 11:46 PM IST
सार

डीआईजी दीपक कुमार के आगमन पर पुलिस कार्यालय पर उनके स्वागत व सलामी की तैयारी की गईं। पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी। सलामी लेने के पश्चात पुलिस महाउपनिरीक्षक सभागार में पहुंचे। जहां सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
DIG review assembly election's preperation
कासगंज: डीआईजी दीपक के साथ एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज। विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित करके प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें। इसके अलावा शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने समीक्षा के दौरान कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सैल ट्वीटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर सतर्क दृष्टि रखें। अवैध शराब जिले में कहीं भी न बने। इसके लिए जिले में अभियान चलाया जाए। अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों की समीक्षा करते रहें और स्वयं भी भ्रमणशील रहकर स्थिति का आकलन करें और गड़बड़ी करने वालों के बारे में जानकारी संग्रहित कर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बैठक के दौरान पुलिस के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस कार्रवाई पर डीआईजी ने संतोष व्यक्त किया। बैठक में एएसपी अनिल कुमार, सीओ दीप कुमार पंत, सहावर सीओ अजीत चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गारद ने दी सलामी
डीआईजी दीपक कुमार के आगमन पर पुलिस कार्यालय पर उनके स्वागत व सलामी की तैयारी की गईं। पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी। सलामी लेने के पश्चात पुलिस महाउपनिरीक्षक सभागार में पहुंचे। जहां सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed