{"_id":"61f97d439fd8da3bae67885a","slug":"difficulty-in-breathing-and-heart-attack-killed-two-including-innocent-mainpuri-news-agr5230422124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेने में दिक्क्कत और हार्ट अटैक से मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेने में दिक्क्कत और हार्ट अटैक से मासूम सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी से जिले में हार्ट और सांस के मरीजों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांस लेने में दिक्कत के चलते एक मासूम की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। पांच मरीजों को जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 540 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी 72 वर्षीय राधेश्याम को मंगलवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा निवासी प्रवीन कुमार के एक साल के पुत्र की सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। मंगलवार को जिला अस्पताल से हार्ट के पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।