फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diesel petrol not available at Naira company pumps in agra

आगरा: नायरा कंपनी के पंपों पर बंद हुई डीजल-पेट्रोल की बिक्री, नोटिस लगाकर की बैरिकेडिंग

Mon, 04 Apr 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

आगरा जिले में नायरा कंपनी के करीब 17 पंप हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इन पंप पर आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे बिक्री बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
diesel petrol not available at Naira company pumps in agra
नायरा कंपनी का पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-युक्रेन के युद्ध के कारण निजी कंपनी नायरा के पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद हो गई है। आगरा में नायरा के पंपों पर बिक्री बंद का बोर्ड लगाकर बैरीकेडिंग भी कर दी गई है। दो-तीन दिन में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
पंचकुइयां स्थित कान्हा फ्यूल्स के मालिक सनी खन्ना ने बताया कि जिले में नायरा कंपनी के करीब 17 पंप हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण बीते सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आवश्यकता के अनुसार डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इस कारण पंपों पर अब पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद कर दी है। पंपों पर वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना भी चस्पा कर दी है। 

विज्ञापन

सोमवार के बाद होगी आपूर्ति सामान्य

सोमवार के बाद से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य होने की जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। मिढ़ाकुर स्थित श्री जी फ्यूल सर्विस के संचालक कुशाल सिंह खिरवार ने बताया कि बीते दो सप्ताह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है, इस कारण चार पहिया वाहनों को डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा। एंबुलेंस, दुपहिया वाहन और कृषि वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस के खपत का आधी ही मिल रही आपूर्ति

रिलायंस कंपनी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन खपत के मुकाबले आधी ही आपूर्ति हो रही है। रोहता स्थित तारा पंप के संचालक चारुल अरोरा ने बताया कि अब खपत के मुकाबले 50-60 फीसदी ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। इस कारण पंप 12 से 14 घंटे ही संचालित हो रहे हैं। एत्मादपुर के पंप संचालक उमेश जैन ने बताया कि सभी पंपों पर खपत की आधी ही आपूर्ति हो रही है। डीजल-पेट्रोल का भंडारण खत्म होने पर बिक्री बंद करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed