फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   die due to fever

बुखार से दो और मरीजों की गई जान

Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
die due to fever
11एमएनपी-26-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित दो और मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 37 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रामक बीमारियां पूरी तरह से हावी हैं। बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी में अवकाश के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 37 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी देवीदयाल के 43 वर्षीय पुत्र नाहर सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार की रात परिजनों ने उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान नाहर सिंह की मौत हो गई। वहीं करहल रोड निवासी 65 वर्षीय आशाराम गुप्ता को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उन्हीं मरीजों की मौत हो रही है, जिन्हें परिजन देरी से उपचार के लिए ला रहे हैं। डॉक्टरों की आरे से दी गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जिन दो मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक को तो परिजन मृत अवस्था में ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। -डॉ. आरके सागर, सीएमएस
भले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह कह रहे हों कि मरीजों को समय से भर्ती नहीं कराया जा रहा है। वहीं, हकीकत यह है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को जरा भी अधिक दिक्कत होने पर रेफर कर दिया जाता है। इसके चलते परिजन उसका उपचार निजी डॉक्टरों से कराने को मजबूर हैं।

बीते एक सप्ताह में जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार बुखार से तीन, डायरिया से एक और क्षयरोग से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 280 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed