फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea patients increased due to severe heat see these symptoms go to hospital immediately

Diarrhea: भीषण गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं अस्पताल, न करें नजरअंदाज

Tue, 18 Apr 2023 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते जिले में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ दिखाई दी।
 

विज्ञापन
Diarrhea patients increased due to severe heat see these symptoms go to hospital immediately
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष बंसल का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। ओपीडी में डायरिया के मरीज आने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी। ऐसे में लोग बाहर निकलें तो सिर जरूर ढक लें। खाली पेट बाहर न निकलें। निश्चित अंतराल पर पानी पीते रहें। बाहर का खाना और तली-भुनी व चटपटी चीजें खाने से बचें। बहुत गर्म खाना और बासी खाने से भी दूरी बनाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा आए अभिनेता रणबीर कपूर: एमजी रोड पर थम गईं गाड़ियां, बेटी के लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन की ओपीडी में 2298 मरीजों ने दिखाया

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 2298 मरीजों ने दिखाया। सर्वाधिक 527 मरीजों ने मेडिसिन विभाग में दिखाया। खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। हड्डी रोग, क्षय व वक्ष रोग और त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या 200-200 से अधिक रही।

मौसमी सब्जी व फलों का सेवन करें

एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा का कहना है कि मौसम परिवर्तन से हमारे शरीर के पाचनतंत्र पर भी असर पड़ता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। 3-4 लीटर पानी नियमित रूप से पीएं। मौसमी सब्जी और फलों का सेवन अधिक करें। शरीर को गर्मी से बचाने के लिए अंगूर, संतरे, खरबूजा, तरबूज, बेल, आम पना, पुदीना और शिकंजी आदि का सेवन करें। चाय और कॉफी का सेवन कम करें। जंक फूड और मैदा से बने उत्पाद और गरिष्ठ भोजन से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed