फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea From Drinking Contaminated Water Spread In Kanshiram Colony Etah

एटाः नलकूप की लाइन टूटी, कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार

Mon, 16 Sep 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea From Drinking Contaminated Water Spread In Kanshiram Colony Etah
दूषित पानी पीने से बीमार हुए कॉलोनी के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कांशीराम कॉलोनी में नलकूप की पाइप लाइन टूटने से आ रहे दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत के बाद भी टूटे पाइपों को नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

 
मंडी समिति के सामने पराग डेरी के पीछे बनी कांशीराम कॉलोनी को पानी की सप्लाई करने वाले नलकूप की एक माह पहले पाइप लाइन टूट गई थी। इसी ट्यूबवेल की पाइप लाइन टूटी होने से नालियों का गंदा पानी और सेप्टिक टैंक की गंदगी पाइन में चली जाती है।
विज्ञापन


जब नलकूप चलता है गंदगी युक्त पानी घरों में जाता है। इसको कॉलोनी के लोग पीने में उपयोग करते हैं। दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कॉलोनी वाले बीमार लोगों की संख्या 300 पार हो चुकी है। लोगों में दूषित पानी को लेकर भय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में जिस नलकूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। उसकी सप्लाई लाइन सेप्टिक टैंक के पास से होकर जा रही है, यहां पर पाइप लीकेज और टूटा है। जब नलकूप बंद होता है तो पानी प्रेशर के साथ वापस जाता है। दूषित पानी अंदर जाने के बाद जब नलकूप चालू होता है तो वहीं दूषित पानी पीने के लिए बाहर आ जाता है।

कॉलोनी के घरों में कीड़े युक्त पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने वाले उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो कालोनी के लोग भयंकर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। 

कांशीराम कॉलोनी में जल निगम की टंकी सफेद हाथी बनकर खड़ी हुई है। वर्षों बीत जाने के बाद भी टंकी चालू नहीं हुई है, एक वजह यह भी है कि अगर जल निगम की टंकी चालू हो जाती तो शायद लोगों को शुद्ध पीने को पानी मिल सकता था और बीमारियों से निजात मिल जाती।

दूषित पानी पीने से रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की हालत बिगड़ी हुई थी। जिनको भर्ती कराया गया था उनमें सुधा पत्नी मनोज, सितारा बेगम पत्नी सलीम, अनुज (12) और खुशी (8), मनीष (20) पुत्र सुभाष और देव पुत्र राजपाल आदि का इलाज किया गया। इनमें दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed