फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dialysis will be done only if patient and their attendant will give corona negative report

एसजीपीजीआई : मरीज-तीमारदार देंगे कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट तभी होगी डायलिसिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
dialysis will be done only if  patient and their attendant will give corona negative report
लखनऊ। एसजीपीजीआई में अब डायलिसिस कराना है तो मरीज और उसके साथ तीमारदार को कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी होगी। तीमारदार एक ही हो सकता है। यह रिपोर्ट एक दिन पहले की होनी चाहिए। तभी मरीज को एंट्री मिलेगी। स्क्रीनिंग में भी विशेष एहतियात बरती जाएगी। अमेठी निवासी मरीज डायलिसिस के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। एसजीपीजीआई में 1 जून को अमेठी निवासी मरीज की डायलिसिस हुई थी। उस वक्त उसने खुद के कोरोना निगेटिव होने की पुरानी रिपोर्ट दी थी। डायलिसिस के 2 दिन बाद उसे बुखार और अन्य तरह की समस्याएं हो गईं। जब जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर अमेठी से एसजीपीजीआई को शुक्रवार शाम सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद यहां की डायलिसिस यूनिट को सैनिटाइज कराया गया। वहीं डायलिसिस करने वाले तीन कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद डायलिसिस सहित अन्य यूनिट में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय को भी कराया सैनिटाइज इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय को भी सैनिटाइज कराया गया है। अस्पताल को 1 दिन के लिए बंद रखा गया। यहां पर आए उन्नाव निवासी एक मरीज के दो दिन बाद पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed