फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dialysis unit to be built at SN Medical College Agra,

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बनेगी डायलिसिस यूनिट, 16 मशीनों की खरीद को मिली मंजूरी

Tue, 01 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
dialysis unit to be built at SN Medical College Agra,
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

किडनी के मरीजों के लिए राहत की खबर है। आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में डायलिसिस यूनिट स्थापित होगी, जिसमें 20 मशीनें लगाई जाएंगी। 16 मशीनों की खरीद की अनुमति शासन से मिल गई है। 

विज्ञापन


अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की चार मशीनें ही चल रही हैं। इसमें से एक नॉन कोविड और तीन कोविड मरीजों के लिए हैं। इसमें से दो मशीनें हेल्प आगरा की ओर से धमार्थ चलाई जा रही हैं। लेकिन, अब एसएन में अलग से इसकी यूनिट स्थापित की जा रही है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- झटकाः एसएन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली रूस की वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में छह डायलिसिस मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से मशीनें स्थापित की जाएंगी। स्टाफ की भी भर्ती की जाएगी। 

जनवरी में शुरू हो सकती है डायलिसिस यूनिट 

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 20 बेड की डायलिसिस मशीनों की अलग से यूनिट बना रहे हैं। जनवरी में मरीजों को इसका लाभ मिल सकता है। दूसरा प्रस्ताव टूटी सड़कों को ठीक करने का है। सभी सड़कों को सीमेंट से बनवाया जाएगा। करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। 

पांच करोड़ रुपये में बनेंगी एसएन मेडिकल कॉलेज की सड़कें

एसएन कॉलेज के मरीज, तीमारदारों को जल्द ही टूटी और गड्ढायुक्त सड़कों से निजात मिल जाएगी। एसएन की सभी सड़कें सीमेंट से बनाई जाएंगी। इसके लिए कॉलज प्रशासन नगर निगम के साथ प्रस्ताव बना रहा है। इसमें करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आगरा कॉलेज के सामने से पोस्टमार्टम हाउस तक सीमेंट की सड़कें बनेंगी। इसके अलावा सभी विभागों तक जाने वाली सड़कें भी बनेंगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed