फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine Sputnik v Trial Will Not Done In Sn Medical College

झटकाः एसएन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली रूस की वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति

Mon, 30 Nov 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 12:12 AM IST
सार

वैक्सीन के ट्रायल के लिए एथिकल कमेटी ने दो बार वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। एसएन के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने इसकी पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
Corona Vaccine Sputnik v Trial Will Not Done In Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की रूस की स्पुतनिक वैक्सीन के ट्रायल पर बात नहीं बनी। कंपनी ने एसएन मेडिकल कॉलेज को वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति नहीं दी है। इससे पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के ट्रायल की भी मंजूरी एसएन को नहीं मिली है।  
विज्ञापन


रूस की वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल हैदराबाद में डॉ. रेड्डीज लैब में चल रहा है। यहां के अधिकारियों से एसएन मेडिकल कॉलेज की एथिकल कमेटी के बीच वार्ता हुई। जिसमें लैब के अधिकारी और वैक्सीन निर्माता कंपनी ने ट्रायल की अनुमति नहीं दी है। वैक्सीन के ट्रायल के लिए एथिकल कमेटी ने दो बार वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। एसएन के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona Virus: कोरोना संक्रमण से 165वीं मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 704 पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवॉक्सिन के ट्रायल की अनुमति भी नहीं मिली थी

एसएन में अगस्त महीने में स्वदेशी कोरोना वायरस की वैक्सीन कोवॉक्सिन का ट्रायल होना था। लेकिन, इसकी निर्माता कंपनी भारत बायोटेक कंपनी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ट्रायल की अनुमति नहीं दी थी। जबकि इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए एसएन में पूरी तैयारी हो चुकी थी। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 37 लोगों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed