फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv scored an unbeaten half-century fans danced 151.52 strike rate

SRH vs RR: ध्रुव ने बनाया नाबाद अर्धशतक, झूमे प्रशंसक; 151.52 स्ट्राइक रेट

Sat, 25 May 2024 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 08:33 AM IST
सार

 चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ध्रुव जुरैल ने आईपीएल का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। ये दूसरा मौका था जब जुरैल ने धुआंधाड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया।  
 

विज्ञापन
Dhruv scored an unbeaten half-century fans danced 151.52 strike rate
ध्रुव जुरेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शुक्रवार को ध्रुव जुरेल ने नाबाद 56 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में दूसरा अर्धशतक और अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस दौरान स्टेडियम में उनके पिता नेम सिंह भी मौजूद थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के के विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 35 गेंदों पर 56 रन ठोंक डाले। इस अर्धशतक के साथ ही आईपीएल में उनके 347 रन हो गए हैं। उनका इस समय स्ट्राइक रेट 151.52 है। बल्ले के साथ ही विकेट के पीछे भी वह कमाल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा के लाल की इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रशंसक भी खुश हैं। उनके कोच परवेंद्र यादव ने कहा कि ध्रुव में बहुत क्षमताएं हैं। वह अपने खेल को बहुत आगे लेकर जाएंगे। राष्ट्रीय कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ध्रुव आगरा की शान हैं और उनका खेल देखने का अलग ही मजा है। वरिष्ठ अंपायर अतुल की ने बताया कि ध्रुव बेहरीन खिलाड़ी हैं और इस समय काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed