{"_id":"6b0c8fd3e86b68f9d807a814","slug":"dhruv-saved-india-from-follow-on-and-boosted-agras-prestige-agra-news-c-25-agr1067-1225048-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ध्रुव ने भारत को फॉलोऑन से बचाकर आगरा का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ध्रुव ने भारत को फॉलोऑन से बचाकर आगरा का बढ़ाया मान
Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव के माता-पिता।
आगरा। न्यूजीलैंड की धरती पर ध्रुव जुरेल ने अपने प्रदर्शन से आगरा का मान बढ़ाया है। लगातार विकेट गिरने से भारतीय टीम संकट में थी, ऐसे समय ध्रुव ने 88 रन की शानदार पारी खेलकर न केवल एक छोर संभाले रखा बल्कि टीम को फॉलोऑन से बचा लिया।
स्टेडियम में उस समय मौजूद पिता नेम सिंह जुरेल और मां रजनी ने बेटे की इस उपलब्धि को सामने से देखा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के सात विकेट 117 रन पर गिर चुके थे। ध्रुव की इस पारी में 14 चौके शामिल रहे। इससे भारत 246 रन तक पहुंचा और खतरे से बच गया।
न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में सातवें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से अधिक अर्धशतक लगाने वाले ध्रुव तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और किरण मोरे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
ध्रुव टेस्ट क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने 800 रन का आंकड़ा पार किया है। उनके नाम 14 टेस्ट की 21 पारियों में 817 रन दर्ज हैं। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
आगरा के क्रिकेट कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने ध्रुव की पारी को मुश्किल परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाने वाला प्रदर्शन बताया। फोन पर पिता नेम सिंह जुरेल ने बताया कि बेहद खुशी का पल है। टीम के लिए संकट में ऐसी पारी खेलना किसी शतक से कम नहीं।
पूर्व जूनियर चयनकर्ता हरविंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि टीम के लिए यह महत्वपूर्ण होता है कि विकेटकीपर निश्चित रूप से अच्छे फील्डर भी हों। ध्रुव बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। पूर्व रणजी खिलाड़ी और आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने कहा कि ध्रुव का फिटनेस लेवल अद्वितीय है। पहले और दूसरे टेस्ट में उनके पकड़े कैच हैरान करने वाले रहे। गावस्कर जैसे दिग्गज से तारीफ पाना आसान नहीं होता।
-- --
कारगिल योद्धा पिता को ध्रुव का सैल्यूट
ध्रुव के बल्ले से निकली दमदार पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैदान पर उनका एक खास अंदाज भावनाओं से भरा रहा। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अपने पिता की ओर बल्ला कर उन्हें सैल्यूट किया। यह सैल्यूट सिर्फ बेटे का पिता के प्रति सम्मान नहीं बल्कि एक कारगिल योद्धा के प्रति गर्व और कृतज्ञता का प्रतीक बना। ध्रुव के पिता कारगिल युद्ध के योद्धा रहे हैं।
-- -- -