{"_id":"6918eaa164d2c257be0ad4ff","slug":"dhruv-retained-by-rajasthan-royals-deepak-retained-by-mumbai-indians-agra-news-c-365-1-sagr1044-105342-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ध्रुव राजस्थान रॉयल्स में रिटेन, दीपक मुंबई इंडियंस में बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ध्रुव राजस्थान रॉयल्स में रिटेन, दीपक मुंबई इंडियंस में बरकरार
विज्ञापन
आईपीएल खिलाड़ी
आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज सूची जारी कर दी है। इस बार आगरा के क्रिकेट सितारे फिर सुर्खियों में हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है। वहीं स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचान बना चुके दीपक चाहर मुंबई इंडियंस में बरकरार रहेंगे।
लेग स्पिनर राहुल चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। अब राहुल 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे। ध्रुव जुरेल ने पिछले सत्र में राजस्थान के लिए फिनिशर और विकेटकीपर के रूप में प्रभावी प्रदर्शन किया था। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतकीय पारियों ने उनकी दावेदारी मजबूत की।
टीम प्रबंधन दीपक चाहर को पावरप्ले और डेथ ओवरों का महत्वपूर्ण हथियार मानता है। पूर्व क्रिकेटर अजय कदम का कहना है कि ध्रुव और दीपक अपनी भूमिकाओं में लगातार मजबूत हुए हैं। राहुल को जिस फ्रेंचाइजी में मौका मिलेगा, वो वहां बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं।