{"_id":"61462c0b8ebc3e3de53d550b","slug":"dholna-police-caught-three-vicious-vehicle-thieves-in-encounter-kasganj-news-agr508180989","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर मुठभेड़ में पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर मुठभेड़ में पकड़े
विज्ञापन
कासगंज ढोलना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना थाना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को कासगंज- अलीगढ़ मार्ग पर बिलराम ईदगाह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। गिरफ्तार चोरों के पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद चोरों की निशानदेही पर चार बाइकें व एक कटी बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि वाहन चोर गिरोह की सक्रियता के बारे में पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली। इस जानकारी पर थाना ढोलना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर किए, लेकिन बचाव करते हुए पुलिस ने तीनों शातिरों को दबोच लिया। आरोपी शैलेन्द्र निवासी निहालपुर थाना मारहरा जनपद एटा, दीपक एवं अंकित निवासी मौहल्ला मण्डी कस्बा बिलराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों से पूछताछ की तो वाहन चोरी के मामले प्रकाश में आए। आरोपियों ने एक बाइक गोसपुर भूपालगढ़ी के यत्येंद्र की 13 सितंबर को चुराई थी। यह बाइक भी बरामद हुई है। इसका मामला पहले से ही थाना ढोलना में दर्ज है। अन्य बाइकें अलग अलग स्थानों से चोरी की गई हैं। जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर