{"_id":"5e29d2c98ebc3e4b2736d63e","slug":"dhara-144-active-in-kasganj-dm-orders-before-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में गणतंत्र दिवस से होली तक जिले में धारा 144 लागू, नहीं निकलेगी 'तिरंगा यात्रा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में गणतंत्र दिवस से होली तक जिले में धारा 144 लागू, नहीं निकलेगी 'तिरंगा यात्रा'
Fri, 24 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्रज वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संवेदनशीलता को देखते हुए गणतंत्र दिवस से लेकर होली तक धारा 144 लागू की गई है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी किए हैं कि कोई आयोजन बिना अनुमति के न हों।
26 जनवरी वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद से जनपद संवेदनशीलता की श्रेणी में है। अब दो दिन बाद 26 जनवरी का पर्व है। इससे पहले अपर जिला मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने धारा 144 लागू करने के आदेश पारित कर दिए। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कोई भी जनसभा, प्रदर्शन का आयोजन नहीं करेगा।
इसके लिए पहले अनुमति लेना जरूरी होगा। परंपरागत एवं धार्मिक आयोजन हो सकेंगे। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने के विवाद में कासगंज के हिंसा हो गई थी। एक युवक की गोली गलने से जान चली गई और एक युवक घायल हो गया था। इसके बाद हालात काफी बिगड़ गए थे। प्रशासन ने बमुश्किल हालात पर नियंत्रण पाया था। जनपद में ऐसे हालात फिर से न बनें, इसलिए पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट है।