फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhan teras today

बाजार पर आज होगी धन वर्षा

Fri, 28 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dhan teras today
400-500 करोड़ तक हो सकता है कारोबार, एसयूवी कारों की बुकिंग ने तोड़े रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में धन की बर्षा होगी। खासकर सराफा, बुलियन, इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटो मोबाइल और बर्तन के व्यापारियों पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है।
धनतेरस पर सराफा बाजार पर धन की बरसा सबसे ज्यादा होनी तय है। सहालग से पहले और दिवाली की खुशियों को मनाने के लिए सोने, चांदी और हीरे से बढ़कर कुछ नहीं। 10 ग्राम सिक्के से लेकर 100 ग्राम तक की चांदी सबसे ज्यादा चलन में रहेगी। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, एमजी रोड के शोरूम और कमला नगर में ज्वेलरी शोरूमों में देर रात तक भीड़ बनी रहेगी।
विज्ञापन


कर्व टीवी और ऑटोमेटिक मशीन की मांग
इलेक्ट्रानिक आइटम में कर्व और अल्ट्रा एचडी टीवी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है तो महिलाओं को ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन रिझा रही है। इस साल बड़े रेफ्रिजरेटर और ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की बड़ी रेंज कंपनियों ने लांच की है। दीपोत्सव पर एलईडी टीवी पर तीन की जगह पांच साल तो कई कंपनियों ने एक की जगह दो और तीन साल की अतिरिक्त वारंटी देनी शुरू की है। कर्व टीवी की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारें भरेंगी फर्राटा
धनतेरस पर चार हजार से ज्यादा कारें और पांच हजार बाइक बिकने की उम्मीद है। डीलरों के लिए धनतेरस  खुशियां लेकर आएगी। एसयूवी कारों की बिक्री इस साल सबसे ज्यादा है। हैचबैक और छोटी कारों की मांग कम हैं। दो पहिया वाहनों में स्कूटी की मांग बाइक से ज्यादा हो है। धनतेरस पर स्कूटी की बुकिंग ज्यादा रही है।


सुबह 6.30 से शाम 6.20 बजे तक रहेगी धनतेरस
आगरा(ब्यूरो)। ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि धनतेरस सुबह 6.30 बजे से शाम 6.20 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरु कन्या राशि में चन्द्रमा के साथ कल्याणकारी हस्त नक्षत्र में होने से गज केसरी योग बन रहा है। इसी दिन अमृत योग में की गई खरीदारी लोगों के लिए अति समृद्धिकारक होगी। जबकि दीपदान करना भी अति श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed