{"_id":"5da75a008ebc3e93de1260e1","slug":"dhan-farmer-in-kasganj-kasganj-news-agr4109785131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों को क्रय केंद्र पर धान सुखाने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों को क्रय केंद्र पर धान सुखाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शासन ने क्रय केंद्रों पर धान लाने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीदते समय मानक का हवाला देकर किसान को धान न खरीदने के लिए सीधे इंकार नहीं कर सकेंगे। किसानों को अपने धान की क्रय केंद्र पर बिक्री का पूरा मौका दिया जाएगा। यहां तक कि किसान अपना धान केंद पर सुखा भी सकेंगे।
शासन से धान की खरीद करते समय मानक निर्धारित कर रखे हैं। मानकों की कसौटी पर खरा उतरने पर ही किसान का धान क्रय केंद्र पर खरीदा जाता है। अभी तक क्रय केंद्र प्रभारी धान के मानक पूरे न होने पर किसान का धान न खरीद कर वापस कर देते थे, जिससे किसानों को काफी दिक्कतें होती।
किसान की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने नियम में बदलाव कर दिया है। यदि किसी किसान के धान में नमी अधिक है तो उसे क्रय केंद्र पर सुखाने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा किसान अपना धान साफ भी कर सकेगा। जिससे उसको धान वापस लेकर न जाना पड़े। यदि गुणवत्ता मानक के अनुरुप नहीं आ पाती है तो इसके लिए किसान की शिकायत सुनने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने का प्रावधान भी किया गया है। यह समिति 48 घंटे के भीतर विशलेषण कर अपना निर्णय देगी।
विज्ञापन
धान की खरीद के लिए शासन से जो दिशा निर्देश मिले हैं उनसे सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि कोई केंद्र प्रभारी शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी