{"_id":"58cd8e824f1c1b992132c708","slug":"dhamaka-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर यात्री सहमे, ट्रेनें रोकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर यात्री सहमे, ट्रेनें रोकीं

Updated Sun, 19 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर यात्री सहमे, ट्रेनें रोकीं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट स्टेशन के पास कूड़े में धमाके से स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सहम गए। शुक्र है कि उस वक्त शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल जैसी गाड़ियों का समय नहीं हुआ था। गुड्स ट्रेन को स्टेशन से पहले आउटर पर रोक दिया। शाही ट्रेन डेक्कन महाराजा भी काफी देर तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही।
आगरा कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच के आउटर पर धमाके की आवाज प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे यात्रियों को भी सुनाई दी तो वह समझ ही नहीं पाए कि माजरा क्या है लेकिन अफरा तफरी देख कुछ ही देर में उन्हें ट्राली के पास विस्फोट की जानकारी हुई। इसके बाद एक और धमाका प्लंबर के घर हुआ था। दो धमाकों के से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया। उधर, सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों के कैंट स्टेशन पर आने का समय था। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रैक पूरी तरह चेक किया। पेट्रोल मैन और ट्रैक मैन भी ट्रैकों पर दौड़ पड़े। रेल अधिकारियों ने ट्रेनों के प्रभावित होने से इंकार किया है।