फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DGP will wear medal to ASP on Independence Day

Agra News: स्वतंत्रता दिवस पर एएसपी को डीजीपी पहनाएंगे मेडल

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
DGP will wear medal to ASP on Independence Day
मैनपुरी। बेहतर कार्य और समर्पण को लेकर दूसरी बार जिले के एएसपी को पुलिस महानिदेशक स्वतंत्रता दिवस पर सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगे। साथ ही जेलर और शहर कोतवाल भी 15 अगस्त पर सम्मान पाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार ने अपने कार्यकाल में कई अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। साथ ही अपराध को लेकर चलाए गए अभियान भी सफल हुए हैं। बेहतर कार्यशैली और शौर्य के चलते दूसरी बार उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिला कारागार में तैनात जेलर पवन कुमार त्रिवेदी प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को लेकर दूसरी बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा चिह्न (हीरक) से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अभिलेख के आधार पर शहर कोतवाली में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार सेंगर को भी 15 अगस्त पर प्रशंसा चिह्न (सिल्वर मेडल) पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। एएसपी, जेलर और शहर कोतवाल को पदक मिलने की सूची में नाम शामिल होने पर गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed