फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dgp said crime under control in uttar pradesh

DGP बोले, प्रदेश में पुलिस से अब खौफ खा रहे अपराधी, ऐसी अपनाई स्ट्रैटेजी

Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
dgp said crime under control in uttar pradesh
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने रविवार को आगरा में कहा कि पिछले दस माह में प्रदेश में अपराधियों और अपराध को रोकने में यूपी पुलिस कामयाब रही है। यही वजह है कि पुलिस की प्रशंसा हो रही है। 
विज्ञापन


वह रविवार को पहली बार आगरा जोन के पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यानाथ की मंशा के अनुरूप पुलिस अपराध पर लगाम लगा रही है। 
विज्ञापन


होली पर पिछले वर्ष जहां 59 घटनाएं हुईं थीं। वहीं इस बार यह घटनाएं 14 रह गईं हैं। इससे साबित होता है कि पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी स्ट्रैटेजी को बदला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

dgp said crime under control in uttar pradesh
ओ पी सिंह - फोटो : SELF
रणनीति बदलने की वजह से ही बेहतर रिजल्ट आ रहे हैं। पुलिस की अपील पर लखनऊ, मुजफ्फरनगर और मेरठ जैसे जिलों में उलमा होली के दिन पड़ने वाली जुमे की नमाज का वक्त बदलने को तैयार हुए। 

हम आगे भी हर त्योहारों में इसी तरह से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले ‌दस माह में अवलोकन किया जाए तो अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच 1331 मुठभेड़ हुई है। 

इसमें 3089 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें 50 फीसदी ऐसे हैं, जिनपर ईनाम घोषित था। मार्च 2017 से लेकर जनवरी तक करीब 55 सौ अपराधियों ने अपनी जमानत निरस्त कराई है। 

पुलिस टीम भावना से कर रही कार्य

अपराधी अपराध करने से घबरा रहे हैं। यह सब प्रदेश पुलिस की बेहतरीन रणनीति के कारण ही हो सका है। उन्होंने कहा कि हमने पारदर्शी पुलिसिंग लागू की है। 

पुलिस ने टीम भावना के साथ कार्य किया है। जिसकी वजह से प्रदेश में ला-एंड-आर्डर पटरी पर लौट आया है। सकुशल हुआ होली का त्योहार इस बात सबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed