फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dew fell, cold increased...and people shivered

Agra News: गिरी ओस, बढ़ी ठंड...और कंपकंपाए लोग

Tue, 07 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dew fell, cold increased...and people shivered
कासगंज। जिले में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार की सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। शीत हवा के साथ ओस की बूंदें बारिश की बौछार की तरह पड़ीं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव सहारे बैठे दिखाई दिए। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ भी कम रही। इससे दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखे बैठे देखे गए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर रही हो बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 18 किलोमीटर की रफ्तार शीत हवाएं चली। इससे लोग ठिठुरते रह गए। इससे न्यूनतम तापमान आठ तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को आस थी कि दोपहर में सूरज दर्शन देंगे तो ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सूरज ने दिन भर दर्शन दिए गए। मौसम में दिनभर गलन भरी ठंड रही। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लोग दिन भर अलाव के नजदीक ही बैठे रहे। महिलाओं को घरेलू कामकाज निपटाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम को बाजार जल्द ठंड के चलते बंद हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड से आमजनजीवन अस्तव्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed