फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devrani and Jethani contesting against each other for president of Sakeet Nagar Panchayat in Etah

UP Nikay Chunav: एटा में कुर्सी के लिए आमने-सामने देवरानी और जेठानी, अध्यक्ष का मुकाबला हुआ रोचक

Wed, 26 Apr 2023 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: एटा में  सकीट नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए देवरानी और जेठानी आमने-सामने मैदान में हैं। इससे यहां अध्यक्ष का मुकाबला काफी रोचक नजर आ रहा है। दोनों को अब जनता से ही उम्मीद है। 

विज्ञापन
Devrani and Jethani contesting against each other for president of Sakeet Nagar Panchayat in Etah
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में इन दिनों निकाय चुनाव का खुमार अपने चरम पर है। कुर्सी पाने को लोग रिश्ते-नाते, छोटा-बड़ा सब एक कोने कर चुके हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है सकीट नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर। यहां अध्यक्ष के लिए भाजपा से जेठानी को टिकट मिला तो कुर्सी के लिए देवरानी ने निर्दलीय ही चुनावी दंगल में ताल ठोंक दी। 

विज्ञापन


पारिवारिक रिश्तों में मशहूर देवरानी-जेठानी का रिश्ता नगर निकाय चुनाव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सकीट में जेठानी-देवरानी आमने-सामने चुनावी मैदान में उतरकर एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। दिलचस्प और रोचक मुकाबले में भाजपा ने राजवीर सिंह शाक्य की पत्नी शकुंतला देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

जनता से उम्मीद, जिसे आशीर्वाद मिलेगा वही होगा विजयी 

वहीं, राजवीर के छोटे भाई पुष्पेंद्र कुमार की पत्नी आरती निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में आ गईं हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। भाजपा से चुनावी मैदान में उतरी शकुंतला देवी का कहना है कि मेरी देवरानी भी चुनाव लड़ रही है। अब नगर की जनता का जिसे आशीर्वाद मिलेगा वही विजयी होगा। फैसला जनता के हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोचक होगा मुकाबला

देवरानी और जेठानी के बीच दिलचस्प और रोचक मुकाबला तथा इसके परिणाम को लेकर मतदाता भी रोमांचित हैं। वो किसे वोट दें, इस पर उलझे हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है और किसे चुनाव में विजयश्री हासिल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed