{"_id":"6a13607f7dbba5dbc700e1e7","slug":"devotees-were-moved-after-seeing-the-tableau-of-shri-krishna-sudama-agra-news-c-365-1-sagr1045-108058-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रीकृष्ण-सुदामा की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रीकृष्ण-सुदामा की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
Mon, 25 May 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सजाई गई झांकी में बैठे स्वरूप।
आगरा। दयालबाग, सौ फुटा रोड स्थित साईं धाम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य सत्येंद्र नारायण वेदांती महाराज ने ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि पूरा पंडाल भक्ति के सागर में डूब गया। श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की जीवंत और मनमोहक झांकी देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। परीक्षित मोक्ष के साथ ही सात दिनों से चल रहे कथा ज्ञान यज्ञ को विश्राम हुआ।
आयोजकों ने बताया कि सोमवार सुबह हवन-पूजन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान मदन, भावना, शैलेष, हिमांशु, आरव, भरत, राजेश्वरी, बबीता, अलका, शंकर, महेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि सोमवार सुबह हवन-पूजन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान मदन, भावना, शैलेष, हिमांशु, आरव, भरत, राजेश्वरी, बबीता, अलका, शंकर, महेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन