फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took away the obstacles by calling them with music

सज गए पंडाल, विराजगए गणपति

Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees took away the obstacles by calling them with music
कासगंज।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को गली गली गणेश पंडाल सज गए। इसके साथ ही इन पंडालों में गणपति विराजित हो गए। वहीं भक्तों ने अपने घरों पर भी प्रतिमा को विराजित किया है। भक्त गाजे बाजे के साथ विघ्न हरता को बुलाकर ले गए। जिले भर में अब 10 दिन तक भक्ति की बयार बहेगी।

गणेश पंडालों को सजाने का सिलसिला दिन निकलने के साथ ही शुरू हो गया। भक्तों ने मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाकर पंडाल तैयार किए। इसके साथ ही इन पंडालों में गणेश प्रतिमाओं को विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया। गांजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को शहर के मार्गो पर भ्रमण कराने के बाद पंडालों तक ले जाया गया। भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ तमाम उत्साही युवक युवतियां नाचते झूमते चल रही थी। इन पंडालों में प्रतिमा को विराजित कराने के बाद विधि विधान पूर्वक गजानन की पूजा अर्चना की गई। चित्रगुप्त कालोनी गली नं तीन में सजाए गए गणेश पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजित कराने से पहले प्रभु पार्क के साथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में धीरज शर्मा, अजीत, लल्ला, प्रमिला, मीनू शर्मा, कनक, मुस्कान, धर्मेंद्र, मीरा आदि मौजूद रहे। बजरंग दल द्वारा हरि कमल पैलेश में गणेश पंडाल सजाया गया। प्रभु पार्क से गणेश प्रतिमा के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत पंडाल स्थल पहुंची जहां प्रतिमा को विराजित कराकर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed