फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took a holy dip on Ganga Dussehra

Agra News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 05 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip on Ganga Dussehra
मैनपुरी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ सुबह से ही दान पुण्य का दौर शुरू हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद भी गए। घिरोर स्थित नहर कोठी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब भोर से ही उमड़ना शुरू हो गया था। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर फल, शरबत और अन्य सामग्री दान की। कुछ भक्तों ने गायों का भी दान किया, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। कई परिवारों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर मुंडन कराने से बच्चों को दीर्घायु और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इधर, पुलिस की ओर से घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मय फोर्स के घाट पर डटे रहे। इधर, जिलेभर के मंदिरों में भी गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में विशेष आयोजनों का सिलसिला जारी है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, गंगा आरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मान्यता है कि मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed