फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees take holy dip on Somvati Amavasya

Agra News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

Mon, 13 Nov 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees take holy dip on Somvati Amavasya
कासगंज/सोरोंजी। कार्तिक मास की अमावस्या के मौके पर मंगलवार को गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगाघाटों पर उमड़ी। कछला गंगाघाट, हरि की पौड़ी व लहरा गंगा घाट एवं कादरगंज गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश से बड़ी संख्या में तीर्थंनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया और दान-दक्षिणा देकर आशीष ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया। वराह मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंचमहाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीर्थनगरी में अपने गुरुओं के आश्रम महेश दयानंद, स्वामी अमृतानंद, ब्रह्मानंद आश्रम, वंशी वाले बाबा, टाटिया बाबा आश्रम, भूदत्त आश्रम में संत महात्माओं को अन्न क्षेत्र चलाकर भोजन कराया और दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed