फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees take a holy dip in the Ganges canals

गंगा दशहरा पर भक्तों ने गंग नहरों में लगाई श्रद्धा की डुबकी

Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in the Ganges canals
मैनपुरी। गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को जिलेभर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने जनपद से होकर गुजरने वाली गंग नहर और पवित्र सरोवरों में स्नान किया। घरों में पूजा-अर्चना के साथ ही दान किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। सैकड़ों लोग बुधवार को ही फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में स्नान करने निकल गए। बृहस्पतिवार को सुबह जिले से होकर गुजरने वाली लोहर गंग नहर इटावा ब्रांच, लोहर गंग नहर कानपुर ब्रांच, पवित्र मार्कंडेय सरोवर आदि में लोगों ने स्नान किया। नहर पुलों पर मेले से तरबूत और खरबूज की खरीदारी की। शहर के आगरा रोड, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, राधारमन रोड, करहल रोड आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर शरबत वितरित किया।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित द्विलिंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाह, प्रांतीय मंत्री आलोक गुप्ता और अशोक गुप्ता पप्पू द्वारा भगवान श्री द्विलिंगेश्वर महादेव का भोग लगाया। शरबत वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल/बेवर/घिरोर/बरनाहल/ कुरावली/ बिछवां/कुसमरा। गंगा दशहरा पर ग्रामीण अंचल में भी भक्तों में उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोगों ने स्नान के बाद पूजा की। करहल, बेवर, घिरोर, बरनाहल, कुरावली, बिछवां, कुसमरा में जगह-जगह लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। कई स्थानों पर शरबत वितरित किया गया। पवित्र सरोवर और गंग नहरों में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

किशनी में जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। सोहम आश्रम पर बसपा नेता अरविंद गुप्ता की तरफ से पूड़ी-सब्जी और शरबत वितरित किया। स्वामी अनंता नंद महाराज, राजवहादुर चौहान, नागेंद्र चौहान, राजू गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर चेयरमैन अनिल मिश्रा, विनोद गुप्ता, रवि तोमर आदि ने शरबत वितरित किया। बिछवां में विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सांड़ा में बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर गंगा दशहरा पर मेले का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन ने यहां मेले की अनुमति शुक्रवार से दी थी लेकिन पर्व पर यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जिन्होंने काली नदी में स्नान कर मेले में खरीदारी की। कस्बा भोगांव और ज्योंती में तेज धूप के बाद भी लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। भोगांव में फर्रुखाबाद से गंगा स्नान कर आने वाले भक्तों को शरबत और ठंडा पानी पिलाया। नगर के प्रसिद्ध मंदिर सोमेश्वर नाथ में श्रद्वालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर भजन कीर्तन किया। कस्बा ज्योंती में श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed