{"_id":"66e9dd1a86fa8097e9076e07","slug":"devotees-take-a-dip-in-ganga-on-bhadrapada-purnima-kasganj-news-c-175-1-mt11003-121054-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाद्रपद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाद्रपद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Wed, 18 Sep 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। भाद्रपद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। जिले के लहरा, कादरगंज, कछला, हरि की पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी।
तीर्थनगरी सोरोंजी के हरि की पौड़ी घाट पर राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। बदले में उन्हें दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा का चुनरी मनोरथ कर आरती उतारी। वहीं कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की व शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया। भाद्रपद मास पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व कुश तिल से तर्पण के विशेष महत्व के चलते श्रद्धालुओं ने पूर्वजों को याद कर उन्हें जल तर्पण किया।
विज्ञापन
मंदिरों में किए देवदर्शन
सोरोंजी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। अन्य मंदिरों रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंच महाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगा किनारे लगे मेले से श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं की तस्वीरें, धार्मिक पुस्तकें व अन्य गृह उपयोगी सामान खरीदा।