फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees swing in the idol immersion journey of Lord Ganesha

भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Thu, 16 Sep 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees swing in the idol immersion journey of Lord Ganesha
कासगंज में भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विघ्नहरण भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्राओं की बृहस्पतिवार को धूम रही। शहर में देवा हो देवा गणपति देवा के स्वरों से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्ति-भजनों पर नृत्य करते श्रद्धालु भगवान की श्रद्धा में पूरी तरह लीन नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के बाजारों की सड़कें गुलाल से रंग-बिरंगी नजर आईं। लोग भगवान की श्रद्धा में डूबे रहे। आगे गणपति का रथ तो पीछे डीजे पर गूंज रही भगवान के भजनों की गूंज महौल को भक्तिमय बनाए रहे। भक्तिगीतों एवं भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। गुलाल के साथ-साथ पुष्प वर्षा भी हुई। भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा जब शहर की सड़कों से गुजरी तो लोगों ने भगवान के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। एक शोभा यात्रा जब दोपहर 12:30 बजे सोरों गेट इलाके से गुजरी। उसके कुछ ही देर बाद लगभग 12:45 बजे भगवान श्री गणेश की एक और शोभायात्रा बारहद्वारी से गुजरती दिखाई दी।
विज्ञापन

दोनों ही शोभायात्राओं में भक्त गणपति के जयकारे लगाए। दोनों शोभा यात्राएं लहरा और कछला गंगा घाट पर पहुंची। यहां विधि विधान पूर्वक भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं पक्की गली से श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा निकालते हुए हजारा नहर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमा ने फुहार से किया गजानन का स्वागत
भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि रिमझिम फुहार अवश्य होती है। इस बार भी जब भगवान गणपति की शोभायात्रा निकली तो आसमां ने रिमझिम बारिश से भगवान का स्वागत किया। बारिश में भींगते श्रद्धालु थिरक हुए भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में शामिल रहे।

कासगंज में भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

कासगंज में भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed