फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees offers worshiping online due to temples did not open in agra

फेसबुक पर खुल रहे मंदिरों के पट...भक्तों की संख्या पांच लाख के पार

Tue, 09 Jun 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 02:03 PM IST
सार

  • आगरा के सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान के दर्शन अब फेसबुक और यू ट्यूब पर, लोग घर से ही आरती में हो रहे शामिल

विज्ञापन
devotees offers worshiping online due to temples did not open in agra
श्री मन:कामेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मंदिरों के पट नहीं खुलने से परेशान भक्त कोरोना काल में ऑनलाइन अपने प्रभु के दर्शन कर रहे हैं। निश्चित समय पर फेसबुक लाइव पर आरती शुरू होते ही भक्त अपने घरों में आरती में शामिल हो जाते हैं।  जिला प्रशासन द्वारा हाल-फिलहाल धार्मिक स्थलों को नहीं खोलने के आदेश के बाद फेसबुक लाइव पर दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ी। 

विज्ञापन


सोमवार को फेसबुक पर चल रहे विभिन्न मंदिरों के लाइव दर्शन में भक्तों की संख्या पांच लाख पार कर गई। मन:कामेश्मवर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, कैलाश मंदिर, इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर, खाटू श्याम जी मंदिर, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर आदि शहर के तमाम मंदिरों के दर्शन भक्त हर रोज घर बैठे ही कर रहे हैं। 
विज्ञापन


श्री मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि मंदिरों को जल्द से जल्द खोलने का प्रबंध किया जाए। जहां तक सोशल डिस्टेंसिंग की बात है, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि बिना मास्क के किसी भी भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पूरी सतर्कता बरती जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरके पट जल्द खुलने की उम्मीद

इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हम सभी को सावधनी से रहने की जरूरत है। प्रभु के प्रति भक्तों की भक्ति को देखते हुए फेसबुक पर लाइव दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि जिला प्रशासन भक्तों के भाव को समझते हुए जल्द ही पट खोलने की अनुमति देगा। 

खाटू श्याम मंदिर के पंडित कृष्णा ने बताया कि लॉकडॉउन के कुछ दिन बाद ही भक्तों को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए फेसबुक पर भी कराए जा रहे हैं। उम्मीद थी कि जिला प्रशासन मंदिरों के पट खोलने की अनुमति दे देगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मंदिर खुलने पर शासन की गाइड लाइन का पालन करेंगे। 

प्रसाद और पूजा सामग्री बेचने वाले परेशान 

लॉकडॉउन में चल रहे मंदिरों के आसपास प्रसाद, पूजन सामग्री और फूल मालाएं बेचने वाले परेशान हैं। शहर में तमाम बड़े और छोटे मंदिरों के पास इस कारोबार को करने वाली लगभग सात सौ दुकानें हैं। इनका रोज का लगभग पांच से सात लाख रुपये का कारोबार है। 

लॉकडाउन खुलने के बाद भी इन दुकानदारों का मानना है कि मंदिरों के नहीं खुलने से बिक्री नहीं हो रही है। उनका पूरा व्यापार ही प्रभु के भक्तों से चलता है। व्यापार नहीं होने के कारण काफी परेशानी चल रही है। 

भगवान के किए ऑनलाइन दर्शन

कमला नगर के श्रद्धालु यतेंद्र सारस्वत ने कहा कि मंदिरों के पट नहीं खुलने से निराशा हुई है। एक दिन पहले ही घर के सभी सदस्यों ने सोमवार को  मंदिर जाने का मन बनाया था। जब यह पता चला कि प्रशासन ने अभी मंदिरों के पट बंद रखने का फैसला लिया है, तो घर में ही ऑनलाइन दर्शन कर लिए। 

फेसबुक पर ही बाबा के दर्शन 

पीपल मंडी के रामचंद छाबड़िया ने कहा कि काफी दिनों से श्री मन:कामेश्वर नाथ के दर्शन नहीं किए हैं। मेरे घर के पास ही मंदिर है। घर से निकलते समय प्रभु के सामने हाथ जोड़कर निकलने की मेरी आदत लॉकडाउन से बंद है। इन दिनों फेसबुक पर ही बाबा के दर्शन कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed