फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees gathered morning for Shanijaat at Dargah in Etah

एटा: बड़े मियां दरगाह पर शनिजात के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाहर हुई हनुमान जी की पूजा, पुलिस का रहा कड़ा पहरा

Sat, 16 Apr 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

वित्तीय गड़बड़ियों और स्वामित्व के प्रकरण में चल रही जांच के बीच दोनों दरगाहों पर श्रद्धालु उमड़े हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिजात कराई जा रही है।  

विज्ञापन
devotees gathered morning for Shanijaat at Dargah in Etah
जलेसर में दरगाह पर जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े मियां-छोटे मियां की दरगाह में शनिवार को जात हुई। जात करने आए श्रद्धालुओं ने यहां खोदाई में निकलीं हनुमानजी और शनिदेव की मूर्तियों की भी पूजा-अर्चना की। हनुमान चालीसा की पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चोला भी चढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दरगाह परिसर और कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात रही। साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी की गई।

विज्ञापन


जलेसर के बड़े मियां-छोटे मियां की जात देश भर में विख्यात है। कई प्रदेशों के लोग यहां जात करने पहुंचते हैं। सबसे अधिक भीड़ आषाढ़ माह के बुधवार व शनिवार को होती है। हालांकि इस समय लोग अपेक्षाकृत कम आते हैं। फिर भी पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। तमाम लोग रात में ही आकर कस्बे में रुक गए थे, जिन्होंने तड़के ही जात की पूजा-अर्चना की। सुबह से लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन


दरगाह में चादर, प्रसाद, चढ़ावा आदि चढ़ाने के साथ ही लोगों ने परिसर के बाहर की ओर विश्रामगृह में रखी हनुमानजी और शनिदेव की मूर्तियों की भी पूजा की। ये दोनों मूर्तियां शुक्रवार को यहां पुलिस चौकी के लिए नींव खोदाई के दौरान मिट्टी में दबी मिली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शनिवार को ही हनुमान जयंती होने पर दोपहर करीब 12 बजे ग्राम प्रधान शीलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग हवन करने पहुंचे, लेकिन पुजारी ने बताया कि हवन का मुहूर्त निकल चुका है। इस पर प्रधान व अन्य लोगों ने हनुमानजी का चोला चढ़ाया। हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक सेवादार को भी वहां बैठाया गया। जो श्रद्धालुओं को पूजा कराने में मदद कर रहा था। 

मूर्तियों पर नहीं हो सका कोई फैसला

शुक्रवार को खोदाई में निकलीं हनुमानजी और शनिदेव की मूर्तियों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। दोनों मूर्तियों को दरगाह परिसर के बाहर की ओर बने विश्रामगृह में एक तख्त पर विराजमान कराया गया है। हालांकि स्थानीय लोग इस जगह मंदिर निर्माण कर इन मूर्तियों को स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर तो परिसर के अंदर मूर्तियों को स्थापित कराने की बात पहले ही कह चुके हैं। 

डीएम-एसएसपी पहुंचे, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

दोपहर बाद करीब तीन बजे निरीक्षण के लिए डीएम अंकित अग्रवाल व एसएसपी उदयशंकर सिंह पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। दरगाह परिसर की बेरीकेडिंग तथा सुरक्षा और बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि अवागढ़, शकरौली के पुलिसबल के साथ ही पीएसी बल भी लगातार तैनात रहेगा।

ये बोले अधिकारी 

डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को दरगाह स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। शांतिपूर्ण तरीके से जात चल रही थी। नींव खोदाई के दौरान मिली शनि देव, हनुमानजी की मूर्तियों के स्थल को भी देखा। इन मूर्तियों के परीक्षण के संबंध में पुरातत्व विभाग आगरा परिक्षेत्र आगरा को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed