{"_id":"6190c5729a3ae46c126290f5","slug":"devotees-gathered-for-vrindavan-parikrama-on-dev-uthani-ekadashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी: वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए उमड़े भक्त, बनी अटूट मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी: वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए उमड़े भक्त, बनी अटूट मानव श्रृंखला
Sun, 14 Nov 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:44 PM IST
सार
देवोत्थान एकादशी पर संतों के साथ जिले के अधिकारियों ने वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवोत्थान एकादशी पर तीर्थनगरी वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। रविवार सुबह से परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा, जिससे अटूट मानव श्रृंखला बन गई। पूरी नगरी राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज रही है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह नगर के संतों के साथ अधिकारियों ने वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में 10 नवंबर से ब्रज रज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी पर संतों के सानिध्य में अधिकारियों ने नगर की पंच कोसीय परिक्रमा की।
विज्ञापन
प्राचीन सुदामा कुटी आश्रम से गौसेवी सन्त सुदामादास महाराज की प्रतिमा के पूजन के बाद राधे-राधे के जयकारे से परिक्रमा शुरू हुई। हरिनाम संकीर्तन करते हुए संतजन परिक्रमा की अगुआई कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह संतों का स्वागत किया। केशीघाट पर परिक्रमार्थियों द्वारा मां यमुना महारानी का विधिवत पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे के बाद परिक्रमा पुनः सुदामाकुटी पर संपन्न हुई। परिक्रमा में महंत सुतीक्ष्णदास , महंत हरिशंकर दास, महंत अमरदास, महंत रामस्वरूप दास, महंत सच्चिदानंद , मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, विशेष कार्यधिकारी क्रांति शेखर सिंह, श्यामसुंदर गौतम, सुभाष गौड़ आदि मौजूद रहे।