फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees fall ill after drinking Yamuna water in mathura

मथुरा में यमुना का जल पीने से एक श्रद्घालु की मौत, कई बीमार, डॉक्टर ने बताया फूड प्वाइजनिंग

Wed, 23 Oct 2019 04:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
devotees fall ill after drinking Yamuna water in mathura
यमुना पार करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दौरान यमुना जल से आचमन के बाद एक महिला परिक्रमार्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करीब 17 पदयात्री बीमार पड़ गए। इन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील लाया गया, जहां से छह महिलाओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को बरसाना से शुरू हुई राधारानी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा यमुना नदी पार करने के बाद मथुरा जिले के सीमावर्ती गांव जैदपुरा (अलीगढ़) पहुंचीं। परिक्रमा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। इन लोगों ने रस्सी के सहारे यमुना नदी को पार किया।  
विज्ञापन


इस दौरान कुछ महिलाओं ने यमुना का जल पीया था। गांव जैदपुरा में सुबह  11.15 बजे अचानक महिला परिक्रमार्थियों की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी करने के बाद आठ महिला परिक्रमार्थी बेहोश हो गईं। इन सभी महिलाओं को नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।  परिक्रमा में बीमार हुई शांति पात्रा (60 वर्ष) निवासी पश्चिमी बंगाल 24 परगना की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये महिलाएं हुईं बीमार

उपचार के बाद अमिका दास (70 वर्ष) व आनंदी दास (60 वर्ष) की तबियत में सुधार हो गया, जबकि गंगा देवी दास (45 वर्ष), सावित्री दास (40 वर्ष), अल्पना दास ( 60 वर्ष), कालिदास (68 वर्ष), कानोन दास (61 वर्ष) व ज्योत्सना दास (25 वर्ष) को जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया। 

बीमार महिला परिक्रमार्थी बिहार की रहने वाली हैं। ग्रामीणों से पता चला है कि नाश्ता करने के दौरान इन महिलाओं ने यमुना का पानी पिया था। हालांकि डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि दूषित पानी व भोजन के कारण तीर्थयात्रियों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। 

इस खबर से मचा हड़कंप 

उधर, दोपहर को सोशल मीडिया पर एक और खबर फैल गई थी। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु यमुना पार करते वक्त नदी में डूब गए। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने इसे अफवाह बताया। 



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed