फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees could not get buses

Agra News: श्रद्धालुओं को नहीं मिल सकी बसें

Wed, 29 Jan 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees could not get buses
कासगंज। मौनी अमावस्या पर बुधवार को बदायूं, एटा, मथुरा मार्ग पर बसों की कमी का असर देखा गया। बसें नहीं मिलने के कारण श्रद्धालु परेशान रहे। वे बस स्टैंड व शहर के चौराहों पर बसों का इंतजार करते रहे। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बसों की कमी खली। कुंभ मेेले में भी बसें भेजे जाने के कारण यह परेशानी और बढ़ गई है। बुधवार को श्रद्धालु ही नहीं आम यात्री भी बस स्टैंड से लेकर शहर के चौराहों पर बसों का इंतजार करते रहे। बस नहीं मिलने पर उन्होंने गंगा घाट जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि बाहरी डिपो की बसें रोडवेज बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर गंतव्य जा रही हैं। डिपो पर उपलब्ध सभी बसें ऑनरूट चलाई जा रही हैं। यात्रियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed